Commonwealth Games 2022 : P V Sindhu ने जीता गोल्ड, अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

भारतीय शटलर पीवी सिंधु (P V Sindhu) ने सोमवार को कॉमनवेल्थ (Commonwealth Games 2022) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता। सोमवार को हुए फाइनल में पी वी सिन्धु (P V Sindhu) और कनाडा की मिशेल ली (michelle li) से के बीच मुकाबला था। सिंध ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2022 ) में पीवी सिन्धु का महिला एकल प्रतियोगिता में यह पहला स्वर्ण पदक है। इस प्रमुख खेल आयोजन में अब तक भारत ने 56 पदक जीते हैं। ये 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक हैं.

Commonwealth Games 2022: P V Sindhu ने जीता गोल्ड, अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

Commonwealth Games 2014 की हार का लिया बदला

उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल (Commonwealth Games 2014) खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का बदला भी लिया. सिंधु ने 2014 में कांस्य पदक जीता था, जबकि मिशेल ने स्वर्ण पदक जीता था। मिशेल के खिलाफ 11 मैचों में सिंधु (P V Sindhu) की यह नौवीं जीत है। राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु का यह तीसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीता।

सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स – 2022 (Commonwealth Games 2022 ) में कोई मैच नहीं हारा है। हालांकि भारत को टीम स्पर्धा में रजत से संतोष करना पड़ा, लेकिन सिंधु ने महिला एकल में स्वर्ण पदक जीता। भारत अब न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medal Winner In Commonwealth Games 2022)

Mithilesh Chaturvedi Passes Away: नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, ऋतिक – सलमान समेत बड़े सितारों के साथ किया था काम
19 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु

भारत के रजत पदक विजेता (Silver Medal Winner In Commonwealth Games 2022)

Balia News: शादी के 7 महीने बाद नहीं मिली Good News, कांस्टेबल ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी
15 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर

भारत के कांस्य पदक विजेता (Bronze Medal Winner In Commonwealth Games 2022)


22 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री

Like Us On Facebook – https://www.facebook.com/htnlive

Follow Us on Twitter : https://twitter.com/htn_live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap